एम्स एन्ड केजीएमयू से प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा ट्रामा सेंटर ओयल में पहला सफल ऑपरेशन

लखीमपुर खीरी , 242

लखीमपुर खीरी। ट्रामा सेंटर ओयल के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। ट्रामा सेंटर में पहला हाथ का सफल ऑपरेशन सम्पन्न किया गया, जो चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रथम ऑपरेशन पारुल २२ वर्ष पर की हाथ की हड्डी का सफलतापूर्वक संचालन ऑर्थोपेडिक सर्जनों की विशेषज्ञ टीम डॉ एच आर वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस टीम में प्रमुख रूप से डॉ. विनोद एवं डॉ. फैसल अहमद शामिल थे। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जय राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनकी कुशल देखरेख में प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संतोष गुप्ता ने ट्रामा सेंटर की टीम को बधाई देते हुए कहा:
“यह उपलब्धि जिले के चिकित्सा इतिहास में एक मील का पत्थर है। अब गंभीर आपातकालीन मामलों में बेहतर एवं समयबद्ध सर्जिकल सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. एच आर वर्मा ने कहा:यह सफलता हमारी चिकित्सा टीम के सामूहिक प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। ट्रामा सेंटर अब आधुनिक उपकरणों व विशेषज्ञ टीम के साथ पूरी तरह तैयार है।इस उपलब्धि से क्षेत्रीय नागरिकों को अब गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में अन्य जिलों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।
ऑपरेंशन टीम में स्टाफ नर्स निशा, पुनीत अनिकेश व सुनील मौजूद रहे l

Related Articles

Comments

Back to Top