किसान की बेटी गरिमा सिंह का गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ चयन पूरे गांव में खुशी की लहर
लखीमपुर खीरी Jul 31, 2025 at 06:07 PM , 477लखीमपुर खीरी। जिले की तहसील निघासन अंतर्गत छोटे से गांव झंडी राज की होनहार बेटी गरिमा सिंह ने अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गरिमा का चयन विश्वविख्यात कंपनी गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है। उन्हें गूगल द्वारा 28 लाख 12 हजार रुपये का सालाना पैकेज दिया गया है।गरिमा सिंह की शुरुआती शिक्षा माउंट कार्मेल कॉलेज, महानगर लखनऊ से हुई। इसके बाद उन्होंने प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही गरिमा की प्रतिभा को पहचानते हुए गूगल ने उन्हें इंटर्नशिप का अवसर दिया था, और अब उसी कंपनी में उन्हें स्थायी नियुक्ति मिली है।गरिमा के पिता मनोज सिंह एक किसान हैं और खेती बाड़ी करते हैं तथा उनकी माता जी एक गृहणी हैं। गरिमा बताती हैं कि उनकी इस सफलता में उनके माता-पिता की प्रेरणा और सहयोग सबसे अहम रहा। उन्होंने हर कदम पर संबल दिया और कभी भी बेटी को शिक्षा दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और न ही कोई कमी नहीं आने दी। गरिमा की बड़ी बहन सौम्या सिंह भी मल्टीनेशनल कंपनी वॉलमार्ट में कार्यरत हैं। दोनों बहनों की उपलब्धियों ने न सिर्फ परिवार का, बल्कि पूरे इलाके का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। गांव में खुशी की लहर है और लोग गरिमा को इस उपलब्धि को लेकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments