मंदिर की जमीन पर भूमाफिया कर रहे कब्जा
लखीमपुर खीरी Jul 31, 2025 at 06:06 PM , 190भगवत् कृपा हि केवलम्
लखीमपुर खीरी। मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर तहसील गोला गोकर्णनाथ के ग्राम मलूकापुर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर की एकड़ों जमीन पर भू माफियाओं की नजर लग गई है और वह न केवल उसको कब्जा कर रहे हैं बल्कि उसको खुर्द बुर्द करने की भी तैयारी मंल जुटे हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मलूकापुर स्थित उक्त मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं ने पूर्व में भी सन 2000 के आस पास में भी कब्जा करने की कोशिश की थी परंतु तत्कालीन जिलाधिकारी ने थाना भीरा को निर्देशित कर भूमाफियाओं के अवैध कब्जे से उक्त मंदिर की जमीन को मुक्त कर दिया था।
वर्तमान में भूमाफियाओं ने भगवान व मंदिर की सेवा के नाम पर जमीन हथियाने का हथकंडा चला रखा है जबकि दशकों पूर्व में बना मंदिर एक खंडहर में तब्दील हो गया है जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है मतलब केवल मंदिर की जमीन से है।
इस मामले में ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से समय-समय पर प्रशासन को अवगत कराया परंतु प्रशासनिक ढीला साजी से भू माफिया जमीन पर कब्जा करने में लगे हुए हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments