हिंदू पासी वाहिनी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सोपा

लखीमपुर खीरी , 158

लखीमपुर खीरी हिंदू पासी वाहिनी के अध्यक्ष सर्वेश भार्गव ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन डीएम खीरी को दिया।
ज्ञापन में कहा गया है की थाना नीमगांव में मुस्लिम समाज के दो अभियुक्त भारत विरोधी पोस्ट में पकड़े गए हैं इन लोगों पर रासुका गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर व देश द्रोह का मुकदमा चलाया जाए। दूसरे बिंदु में कहा गया है कि कस्ता विधानसभा में कचियानी मोड पर महादेव भोले शंकर का हाथ बना मंदिर है यहां के पुजारी लगभग 40 वर्षों से झोपड़ी में रह रहे हैं मंदिर का निर्माण कराकर पुजारी के रहने की लिए आवास की व्यवस्था की जाए। तीसरी बिंदु की मांग में कहा गया है कि काशीराम शहरी आवास में जो बड़े-बड़े पैसे वाले लोग रह रहे हैं उनको हटाकर पत्र गरीबों को आवास दिए जाएं ज्ञापन पर सर्वेश भार्गव सहित अन्य लोगों के भी हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top