तेज रसीला पब्लिक स्कूल में वितरित की गई निशुल्क ड्रेस
लखीमपुर खीरी Jul 30, 2025 at 05:50 PM , 326लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के अंतर्गत बसैगापुर में डेरा बाबा तेजा सिंह ट्रस्ट सैदपुर अमृतसर पंजाब द्वारा संचालित तेज रसीला पब्लिक स्कूल में बच्चों को स्कूल ड्रेस निशुल्क वितरित की गई।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार त्रिवेदी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष सत्र 2025 26 में भी डेरा प्रमुख संत सुभाष चंद्र सिंह के निर्देशानुसार पंजाब से आए जोगिंदर सिंह कश्मीर सिंह बलजीत सिंह रामसिंह व विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के 155 छात्र-छात्राओं को निशुल्क ड्रेस वितरित की गई। इस मौके पर सहायक अध्यापक गौरव मिश्रा रितेश शुक्ला सम्बारी लाल अंजली देवी मोहिनी व सुमन देवी आदि उपस्थित रहे। बच्चे यूनिफॉर्म पाकर प्रसन्न चित्र व गदगद दिखे।






_page-0001.jpg)
























Comments