बिजली की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ हैदराबाद पावर हाउस पर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी Jul 29, 2025 at 06:35 PM , 136अजान-खीरी।हैदराबाद पावर हाउस से जुड़े अजान फीडर पर पिछले एक हफ्ते से बिजली की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। इस फीडर पर पहले 44 गांव जुड़े थे, लेकिन हाल ही में 16 और गांव जोड़ दिए गए हैं, जिससे फीडर पर लोड बढ़ गया है और ग्रामीणों को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर पावर हाउस पर एकत्र होकर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि अजान फीडर की क्षमता बढ़ाई जाए और आपूर्ति को सुचारु किया जाए ताकि उन्हें पर्याप्त बिजली मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की कमी के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें पानी की कमी, फसलों की सिंचाई में परेशानी और घरेलू कार्यों में बाधा शामिल है। ग्रामीणों ने विजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि 16 नये गांवों को जोड़ने के लिए ढाई लाख रुपए लिए गए हैं, जिसके कारण इन गांवों को जोड़ दिया गया है और इससे क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था हो गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। ग्रामीणों की मांगों पर पावर हाउस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं आया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों की मांग है कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को ठोस कदम उठाने चाहिए और अजान फीडर की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।






_page-0001.jpg)
























Comments