नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैम्पवेल निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 256

लखीमपुर खीरी। श्री रामजानकी वार्ड (ईदगाह) स्थित पी. के. इंटर कॉलेज के पीछे नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैम्पवेल निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस सैम्पवेल के निर्माण से रामजानकी वार्ड (ईदगाह), आंशिक शिवकालोनी, गोटैय्याबाग सहित अन्य आस-पास के क्षेत्रों में लंबे समय से हो रही जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जेई अमरदीप मौर्य, संबंधित ठेकेदार, निर्माण लिपिक देवाशीष मुखर्जी, संदीप वर्मा, सर्वेश वर्मा, संजय वर्मा, दुर्गेश वर्मा, संतोष वर्मा, सहित वार्ड के कई सम्मानित नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि नगर क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यह सैम्पवेल निर्माण उसी दिशा में एक ठोस पहल है।

Related Articles

Comments

Back to Top