कस्बा सुंदरवल में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार
लखीमपुर खीरी Jul 30, 2025 at 05:53 PM , 297लखीमपुर खीरी। जिले की भीरा पलिया रोड स्थित कस्बा सुंदरवल में झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम मरीजों को लूट रहे हैं दवा के नाम पर जमकर पैसा लिया जाता है तथा जांच कराने के लिए उसे लखीमपुर भेजा जाता है।
जानकारी के अनुसार थाना फूलबेहड़ के कस्बा सुंदरवल में गांव गली कूचों में फैले झोलाछाप डॉक्टरों के यहां बोतल चढ़ाते मरीज देखे जाते हैं बताते हैं कि जांच के नाम पर भी मनमाना पैसा लिया जाता है तथा यह झोलाछाप अपने पास में एक मेडिकल स्टोर भी चलाते हैं इस मेडिकल पर मरीज दवा खरीद कर अपना इलाज करते हैं। लोगों का कहना है कि इन झोलाछाप डॉक्टरों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की मेहरबानी के चलते झोलाछाप डॉक्टर जनता को लूट रहे हैं जब कोई मरीज गम्भीर हो जाता है तब उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भेज कर अपना पिंड छुड़ा लेते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments