दहेज की बलि चढी़ विवाहिता

लखीमपुर खीरी , 124

मृतका के पिता ने अतिरिक्त दहेज मांगने का लगाया आरोप

लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक नव विवाहिता की मौत होने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अतिरिक्त दहेज का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की बात कही। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जिला सीतापुर के कोतवाली हरगांव क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र किशोरी लाल मिश्रा ने सोमवार को धौरहरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैंने अपनी पुत्री की शादी अरसा करीब चार वर्ष पूर्व क्षेत्र के ग्राम हर्दी निवासी रामवीर के पुत्र सुभाष के साथ सामर्थ के अनुसार दान दहेज देकर की थी।व अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए ससुर रामवीर,सास श्रीदेवी,देवर अभिशेक ने मिलकर मार डाला। पीड़ित पिता की तहरीर पर नायब तहसीलदार व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top