सोमवार को सफाई कर्मियों ने की हड़ताल कस्बे की सड़कों से नहीं उठा कूडा़

लखीमपुर खीरी , 144

शनिवार को हुई थी लाइन मैन से गाली गलौज

दर्जनों सफाई कर्मियों ने कोतवाली घेरी

लखीमपुर खीरी। धौरहरा में शनिवार शाम को नगर पंचायत के लाइन मैन से कार्य के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अभद्रता करने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर की सफाई न करके कोतवाली में घेराव करते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के निवेदन से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए कस्बा चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत धौरहरा के लाइन मैन रजनु पुत्र फकीरा लाल बीते शनिवार को एक सभासद की शिकायत पर मंदिर की लाइट ठीक करने गया था कि तभी इसी लाइन से आकाश पुत्र अज्ञात ने नगर पंचायत के केबल से तार जोड़कर अपनी दुकान में जलानें का वीडियो बनाने के दौरान पड़ोसी नन्हूं रस्तोगी पुत्र रामगोपाल ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस मामले की जानकारी पीड़ित ने रविवार को कोतवाली में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिस पर सोमवार को पुनः हड़ताल करते हुए सफाई कर्मियों द्वारा कोतवाली का घेराव करते हुए चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दबिश देना शुरू किया लेकिन समाचार प्रेषण तक पुलिस को सफलता नहीं मिली थी।

Related Articles

Comments

Back to Top