मरीजों की 'जिंदगी से खिलवाड़' करने वाला महेश्वरी हॉस्पिटल सीज, बिना रजिस्ट्रेशन हो रहा था इलाज, बगैर रजिस्ट्रेशन संचालित महेश्वरी हॉस्पिटल सीज
लखीमपुर खीरी Jul 24, 2025 at 06:30 PM , 246अस्पताल में मौजूद डॉक्टर भी नहीं दिखा सके अपनी डिग्रियां व अन्य प्रपत्र
लखीमपुर-खीरी।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में रामापुर में संचालित महेश्वरी हॉस्पिटल में छापेमारी की गई। इस दौरान जांच में निजी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। इसके अलावा अन्य कई सारी अनियमित्ताएं भी पाई गईं। वहीं अस्पताल में तैनात डॉक्टर अपनी डिग्री तक नहीं दिखा सके। ऐसे में सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई व स्वास्थ्य टीम ने निजी अस्पताल को सीज कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बगैर किसी रजिस्ट्रेशन के महेश्वरी नामक अस्पताल के संचालित होने की खबरें मिल रहीं थीं। जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश निजी हॉस्पिटल में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान अस्पताल में मानकों के अनुसार कई सारी अनियमित्ताएं पाईं गईं। मांगे जाने पर ना तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन मिला और ना ही मौके पर मौजूद डॉक्टरों की डिग्रियां मिल सकी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया है कि बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर यह कार्रवाई लगातार चलेगी और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा और जो लोग इसमें संलिप्त हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments