युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर में संगोष्ठी का आयोजन
लखीमपुर खीरी Jul 28, 2025 at 06:45 PM , 128लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में "भारत की विदेश नीति और अटल जी" विषय पर विभा त्रिवेदी, नैन्सी श्रीवास्तव, अमर सिंह, नावेद गौरी, साबान खान और अमरजीत कुशवाहा ने अपने विचार प्रकट किये। तत्पश्चात प्रो० विशाल द्विवेदी, प्रो० नीलम त्रिवेदी, प्रो० मनोज मिश्रा, प्रो० सत्यनाम एवं प्रो० सुभाष चन्द्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की विदेश नीति पर अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हेमन्त पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो० सुभाष चन्द्रा ने किया।






_page-0001.jpg)
























Comments