कर्ज को नया पुराना करने के नाम पर समितियों में होता है किसानों का शोषण

लखीमपुर खीरी , 201

हरिशंकर मिश्र/के0के0 शुक्ला 

लखीमपुर खीरी। सहकारिता विभाग ब्लॉक फूलबेहड़ के मौजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवल में इस समय बकायादार किसानों का जमकर शोषण एवं उत्पीड़न किए जाने के समाचार हैं। जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ के सिक टिहा कुसुमौरी  निवासी किसान सोहनलाल पुत्र परागदत्त ने सहायक निबंधक सहकारिता लखीमपुर खीरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसने मौजमाबाद समिति में कर्जा लिया था जिसकी भरपाई करने के लिए उसे  सुंदरवल समिति पर बुलाया और कहा कि हम आपके कर्ज को नया पुराना कर देंगे। 
जब वह किसान सहकारी समिति सुंदरवल गया तब सचिव परमानंद तिवारी ने अनुज त्रिवेदी जो एडीसीओ जसवंत सिंह का बहुत खास बताया जाता है तब उससे कर्जे को पुराना से नया करने के नाम पर 7500 रुपए ज्यादा लिए तब पीड़ित ने कहा कि आपने ज्यादा पैसे लिए हमें कोई रसीद भी नहीं दिए ना ही आपने किताब पर ही चढ़ाया तब अनुज कुमार त्रिवेदी ने कहा कि आप जैसे किसान रोज यहां धक्का खाकर के जाते हैं पीड़ित किसान ने एआर सहकारिता को को प्रार्थना पत्र देकर भ्रष्ट सचिव परमानंद तिवारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज कुमार त्रिवेदी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है परंतु जैसा कि चर्चाएं आम हैं कि सहकारिता विभाग की जांच हमेशा अपने कर्मचारियों को बचाने व किसानों का शोषण करवाने में मस्त रहते हैं। यह सहकारी समितियो में चल रही कार्यशैली की बानगी भर है इससे  अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रत्येक समिति में किसानों का तरह-तरह से शोषण कर उनसे लाखों की वसूली की जा रही है जिसका बंदरबांट हो जाता है। ज्ञात हो कि इस अनुज कुमार त्रिवेदी ने अवैध तरीके से पुरानी बिल्डिंग में कई वर्षों से भूसा भर रहा था और भूसा जब महंगा होता था तब बेंचता था। नाना प्रकार से की गई कमाई में अपने अफसरों का भी शायद हिस्सा है इसीलिए अनुज कुमार त्रिवेदी तथा परमानंद तिवारी सचिव पर कोई कार्यवाही नहीं होती है।

Related Articles

Comments

Back to Top