विद्यालयों की जमीन कब्जा प्रधानों का

लखीमपुर खीरी , 216

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के बेसिक शिक्षा विभाग के बड़े अफसर खंड शिक्षा अधिकारी को यह पता नहीं है किन किन विद्यालयों में खेती करने की जमीन है। पता चला है कि ब्लॉक के कुछ विद्यालयों में खेती योग्य जमीन है परंतु विद्यालय की इस खेती पर अवैध कब्जा ग्राम प्रधानों का बताया जाता है। बताते हैं कि कुछ ग्राम प्रधान या तो अपने प्रधान अध्यापक को खेती का पैसा देते हैं या की खंड शिक्षा अधिकारी को खेती करने की योजना में मनमाना पैसा देते हैं और मजे से प्रधान भू माफिया बने विद्यालय की जमीन अवैध तरीके से खेती करके लाभ कमा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ के 50% विद्यालयों के पास कृषि कार्य करने हेतु जमीन है परंतु विद्यालय के प्रधान अध्यापक एवं प्रधान का गठजोड़  चल रहा है। इस खेती से ग्राम प्रधान तथा प्रधानाध्यापक मालामाल हो करके रबड़ी खा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों की जमीन की स्थिति शायद किसी को बताना ही नहीं चाहते हैं। उनके अनुसार उन्हें यह पता नहीं है कि विद्यालय की खेती पर किसका कब्जा है। लोग बताते हैं कि खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का दौरा नहीं करते हैं बीआरसी में बैठकर महज खाना पूर्ति करते हैं तथा अपने अधीनस्थों की सलाह पर कार्य करते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top