सुभाषवादी मेजर सत्यगुप्त की जयंती दीप महायज्ञ श्रद्धा व सम्मान के साथ संपन्न हुई

लखीमपुर खीरी , 129

लखीमपुर खीरी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के निकट सहयोगी एवं सुभाष वादी जनता के संस्थापक मेजर सत्यगुप्त जी की जयंती पर विद्या सागर शर्मा के निवास स्थान पर सायं गायत्री दीप महायज्ञ श्रद्धा व सम्मान के साथ संपन्न हुआ। वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं राजेश दीक्षित ने विधि विधान से दीपयज्ञ की पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मेजर सत्यगुप्त एवं मुजेहना के महान संत मौनी बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।पं राजेश दीक्षित ने देशभक्ति के मधुर गीत सुनाए। नरेन्द्र अग्रवाल, हरिनारायण मिश्रा, संजीव मिश्रा,दिलीप गुप्त आदि ने कहा कि मेजर सत्यगुप्त महान देशभक्त, क्रांतिकारी स्वाधीनता सेनानी थे। देशभक्ति, क्रांतिकारी घटनाओं में शामिल होने के कारण उन्हें 18 वर्ष कठोर जेल यातनाएं अंग्रेजी शासन में सहनी पड़ी। वक्ताओं ने आगे कहा कि उन्होंने नेताजी के कार्यों को सत्यनिष्ठा से सहयोग अंतिम सांस तक किया। सदैव नेताजी के सुख-दुख में साथी रहे।वह कयी भाषाओं के जानकार थे। वरिष्ठ सुभाष वादी विद्या सागर शर्मा ने कहा कि मेजर सत्यगुप्त ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की विमान दुर्घटना में निधन एवं नेताजी का विवाह की कहानी पर कभी विश्वास नहीं किया। और इसके लिए अखिल भारतीय सुभाष वादी जनता की स्थापना की।इसी प्रचार के सिलसिले में लखीमपुर नगर एवं गोला गोकर्णनाथ में सभाओं को सम्बोधित किया। मोहिनी शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का आभार प्रकट किया।अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top