संकुल स्तरीय किशोरी विकास वर्ग, वन्दना प्रमुखों का प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रधानाचार्य समीक्षा बैठक का आयोजन
लखीमपुर खीरी Jul 19, 2025 at 08:10 PM , 286लखीमपुर-खीरी 19 जुलाई सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में विद्या भारती योजनानुसार छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एक दिवसीय *संकुल स्तरीय किशोरी विकास वर्ग, वन्दना प्रमुखों का प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रधानाचार्य समीक्षा बैठक* का आयोजन किया गया।
संकुल स्तरीय किशोरी विकास वर्ग में संकुल के 13 विद्यालयों की लगभग 150 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वन्दना से हुआ। उपस्थित अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपेई ने दिया।
*उद्घाटन सत्र-* में मुख्य अतिथि उत्तम कुमार प्रान्तीय प्रमुख, संस्कृति ज्ञान परीक्षा एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश सिंह सम्भाग निरीक्षक, सीतापुर उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में सुरेश सिंह ने कहा कि उनके अनुसार बालिकाओं की शिक्षा का उद्देश्य बालको की शिक्षा से भिन्न व अधिक विस्तृत है क्योकि एक बालक की शिक्षा व्यक्तिगत होती है जबकि बालिका की शिक्षा पूरे परिवार को सभ्य व सुसंस्कृत बनाती है। हमारा लक्ष्य बालिकाओं का सर्वांगीण विकास है। इस हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर छात्राओं का दक्ष बनाया जाता है।
*प्रथम सत्र क्रियात्मक एवं रचनात्मक-* प्रथम सत्र के अन्तर्गत रचनात्मक कौशल विकास हेतु उनकी रुचि के आधार पर चार प्रकार के सत्रों का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत रुचि तिवारी द्वारा Thread Magic के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के सिलाई के टांके तथा ब्रेसलेट निर्माण, श्वेता शुक्ला द्वारा Non Fire Cooking में मजीटो ड्रिंक, खजूर के लड्डू, सैगो फाक्सनेट, सलाद बनाना, आशीष अवस्थी द्वारा Tech Spark के अन्तर्गत तकनीक के प्रयोग में सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया एवं डाली के द्वारा Craft के अन्तर्गत रंगीन पेपर से बुके बनाने की विधि बताई गई।
*द्वितीय सत्र शारीरिक प्रशिक्षण-* द्वितीय सत्र में छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण कराटे प्रशिक्षक जीतेन्द ने दिया, जिसे छात्राओं पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह से सीखा। यह सत्र बहुत ही रोचक रहा।
*तृतीय सत्र-* इस सत्र में समाज सेविका नीति गुप्ता काउंन्सलर महिला थाना, लखीमपुर ने छात्राओं को वर्तमान सामाजिक परिवेश की चुनौतियों से परिचत कराया एवं छात्राओं को इन चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा प्रदान की व युक्तियाँ बताईं।
*समापन सत्र-* में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश जी, सम्भाग निरीक्षक एवं संकुल प्रमुख डा0 योगेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। सुरेश जी ने बताया कि इस तरह के सम्मेलन व प्रशिक्षण वर्ग हमारी कार्य पद्धति के अंग हैं। सम्मेलन का उद्देश्य अनुभवों का आदान प्रदान होता है। संकुल प्रमुख डा0 योगेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम से हुआ। संकुल के अन्य जिलों से आए प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी छात्रा बहनों को स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में रश्मि बाजपेई, डा0 राकेश माथुर, चन्द्र भूषण साहनी, तुषार गर्ग, विमल अग्रवाल, सी0ए0 अमित गुप्ता, नूतन गुप्ता, रवि भूषण साहनी, सभी विद्या भारती विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments