सलेमपुर कोन में सफाई के ना होने से बीमारी की आशंका

लखीमपुर खीरी , 166

लखीमपुर खीरी। जनपद के सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेमपुर कोन में नालियों की साफ-सफाई न होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर गंदा पानी फैल रहा है। गंदगी और बदबू से ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया है। मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।राम दुलारे, राजू, इश्क, समेत कई ग्रामीणों ने बार-बार शिकायत की। लेकिन ग्राम प्रधान और स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। न तो सफाई अभियान चलाया जा रहा है और न ही नालियों की मरम्मत हो रही है।
ग्राम प्रधान राकेश वर्मा का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारियों की कमी है। इस वजह से नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक कर्मचारी उपलब्ध कराए तो बेहतर सफाई व्यवस्था की जा सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई की उचित व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। वे चाहते हैं कि गांव को बीमारियों से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Comments

Back to Top