अवैध नियुक्ति करने वाले जिम्मेदारों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई मामला सहकारिता विभाग का

लखीमपुर खीरी , 209

(हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम सुंदरवल स्थित किसान सेवा सहकारी समिति मौजमाबाद में अखिलेश्वर शुक्ला की कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर अवैध तैनाती सचिव परमानंद तिवारी एवं संचालक मंडल द्वारा की गई थी। बताते हैं इस नियुक्ति में समिति के संचालक मंडल के एक संचालक सुबुध नारायण मिश्रा ने जब इस अवैध नियुक्ति का विरोध किया तो सचिव परमानंद तिवारी ने कहा कि मैं इसको तनख्वाह अपनी जेब से देता हूं।
मामला मीडिया की जानकारी में आने के बाद जब संबंध में खबर प्रकाशित हुई तो सहायक निबंधक सहकारिता व उनकी टीम ने मौके पर मुआयना कर इस अवैध नियुक्ति को रद्द कर दिया गया।
मजे की बात यह है कि अभी तक इस प्रकार की अवैध नियुक्ति करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। बताया जाता है कि इस संबंध में जब जानकारी की गई तो संचालक मंडल के सदस्यों का कहना है कि हम लोगों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर ही नहीं किए हैं जिससे यह प्रस्ताव एक प्रकार से फर्जी ही कहा जा सकता है। चर्चा है कि इस मामले व समिति के अन्य मामलों में यदि निष्पक्षता से जांच की जाए तो तमाम से घोटाले उभरकर समाज के सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top