*डीएम ने किया खाद वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से जानी हकीकत*

लखीमपुर खीरी , 155

लखीमपुर खीरी, 19 जुलाई। खरीफ सीजन में खाद वितरण की पारदर्शिता परखने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कस्ता और बेहजम में दो केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। किसानों से सीधा संवाद कर टोकन प्रणाली, खतौनी मिलान और स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई।

डीएम ने निर्देश दिए कि खाद केवल दस्तावेज सत्यापन के बाद ही दी जाए। उन्होंने बताया कि समितियों में निगरानी बढ़ाई गई है और निजी दुकानों की सूची सार्वजनिक की गई है, जिससे किसान आसानी से खाद ले सकें। अनियमितता पर सख्त कार्रवाई तय है।

Related Articles

Comments

Back to Top