*रात में छिपकर खाद बेच रहा था भारत फर्टिलाइजर्स, छापेमारी में खुला खेल!*

लखीमपुर खीरी , 156

*दुकान बंद, स्टॉक गायब, गोदाम में छिपा मिला यूरिया*

लखीमपुर खीरी, 19 जुलाई। पलिया कस्बे में भारत फर्टिलाइजर्स पर रात में यूरिया बेचने की सूचना पर प्रशासन ने छापा मारा। नायब तहसीलदार और एडीओ (कृषि) की टीम ने मौके पर दुकान बंद पाई। जांच में दुकान में 4 और गोदाम में 35 बोरी यूरिया मिला, जबकि रिकॉर्ड में 113 बोरी होनी चाहिए थी।

इस अनियमितता को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि किसानों के हक की खाद की कालाबाजारी किसी कीमत पर नहीं झेली जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top