मैलानी पुलिस द्वारा लूट की घटना का अनावरण दो वांछित गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 132

लखीमपुर खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मैलानी के नेतृत्व में थाना मैलानी पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम द्वारा, संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये थाना मैलानी पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 नफर वांछित अभियुक्तों पुनीत कुमार पुत्र राकेश निवासी ग्राम ककराही थाना मैलानी जिला खीरी ,साजन कुमार पुत्र सीताराम निवासी ग्राम ककराही थाना मैलानी जिला खीरी को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व लूटी हुयी एक अदद मोटर साईकिल प्लेटिना व एक अदद  मोबाइल सैमसंग तथा घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डें बरामद कर मैलानी हंसपुर रोड मैलानी जंगल से गिरफ्तार किया गया। अवैध तमंचा-कारतूस बरामदगी के संबंध में थाना पर  आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top