बच्चों से पुतवाया जा रहा फूलबेहड़ का बीआरसी भवन

लखीमपुर खीरी , 143

लखीमपुर खीरी। सरकार चाहे बाल श्रम रोकने का लाख प्रयास करे लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग जिसके अधिकारियों पर बच्चों को उचित शिक्षा संस्कार देकर देश का भविष्य तय करने की भी जिम्मेदारी है के कार्यालय में भी बच्चों को बाल श्रम करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में भिन्न अधिकारियों से बाल श्रम रोकने की उम्मीद करना भी बेमानी है।
मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ में इन दिनों बीआरसी भवन की पुताई की जा रही है। जब संवाददाता की निगाह पुताई करने वालों पर पड़ी तो देखा पढ़ने लिखने वाली उम्र में दो बच्चे शिक्षा विभाग के इस कार्यालय की अपनी जान जोखिम में डालकर सीढ़ी पर चढ़कर पुताई कर रहे थे। अपने आप को इस पुताई का ठेकेदार बताने वाले ,जिसने अपना नाम नहीं बताया ने कहा कि जब साहब लोगों को बच्चों से काम कराने में कोई परेशानी नहीं है तो आप बीच में क्यों अडंगा डाल रहे हैं हम तो इसी तरह ज्यादातर स्कूलों का काम करवाते रहते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top