ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत से मानकों की उड़ रही धज्जियां

लखीमपुर खीरी , 156

लखीमपुर खीरी। सदर ब्लाक क्षेत्र में जमकर चल रही भ्रष्टाचारी प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत से लखीमपुर देहात में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा  है आपको बताते चलें कि जहां एक तरफ प्यारेपुर, घोसियाना, ग्राम पंचायत कुमार नगर पंचायत भवन के सामने  लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। वही दूसरी तरफ ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी अपनी मनमानी के चलते पंचायत अधिकारी की मिली भगत से देवकली रोड पर सुभाष नगर ग्राम पंचायत में रोड व नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा। और यह निर्माण कार्य मानकों को ताक पर रखते हुए कराया जा रहा है। खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने जब सोसल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंचे कुछ पत्रकारो ने निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार उस्मान से बात की तो उसने बताया कि हम तो भैय्या केवल निर्माण कार्य ही कर रहे हैं, और यहां के ग्राम प्रधान जी सारी मटेरियल सामग्री लाकर देते हैं और हम निर्माण करते हैं, हमको तो बस दिहाड़ी ही दी जा रही है। इन सारी जानकारियों के बाद यह भी जानकारी मिली कि ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान की मिली भगत से कई सालों से इस तरह से कार्य होता चला आ रहा है सूत्रों से एक और जानकारी भी पता चला कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी इसी तरह मानकों को ताक पर रखते हुए काफी सालों से कार्य करते चले आ रहे हैं। ग्राम पंचायत पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी सदर ब्लॉक में पिछले कई सालों से तैनात बताए जा रहे है। जिले में कई ग्राम विकास अधिकारियों का ब्लॉक बदल गया लेकिन कहा जा रहा है कि इन महाशय को कोई देखने वाला नहीं है। नागरिकों का कहना है कि सीडीओ  साहब एक नजर इस ग्राम पंचायत पर भी डाल कर देख लीजिए कि ऐसा क्यों हो रहा है ?

Related Articles

Comments

Back to Top