*डीएम, एसपी ने विधायक गोला के साथ छोटीकाशी कारीडोर के निर्माण कार्य का लिया जायजा*

लखीमपुर खीरी , 292

लखीमपुर खीरी- खीरी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने गोला विधायक अमन गिरी के साथ भ्रमण कर गोला गोकर्णनाथ में छोटीकाशी कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा कॉरिडोर के निर्माण के लिये हुए ध्वस्तीकरण की प्रगति को देखा। डीएम और एसपी ने नक्शे पर कॉरिडोर के स्वरूप को समझा तथा शेड्यूल में गुणवत्ता के कॉरिडोर के निर्माण की कार्यवाही संपादित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
डीएम व एसपी ने गोला गोकर्णनाथ रोडवेज बस स्टेशन की शिफ्टिंग हेतु गोला देहात में Pwd की एक जमीन देखी तथा उपजिलाधिकारी गोला से जमीन का सर्वे करने और अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top