डॉक्टर कौशल का मलेशिया में हुआ सम्मान

लखीमपुर खीरी , 136

चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के बढ़ाया गया मान

देश 15 लोगों में शामिल थे डॉ कौशल

गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता
चिकित्सा के क्षेत्र में तमाम उल्लेखनीय कार्यों के बल पर आगे बढ़ते हुए डॉ कौशल वर्मा को विदेशी धरती पर सम्मानित किया गया।
 छोटी काशी में सनसाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉ कौशल वर्मा को चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनको उनको मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित एक समारोह में दिया गया। मलेशिया टूरिज्म एंड प्रमोशन बोर्ड डायरेक्टर मनोहरन पेरियासैमी मिनिस्ट्री ऑफ़ टूरिज्म के हाथों बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से नवाजा गया है।
देश के अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले 15 लोगों को यह सम्मान मलेशिया में प्रदान किया गया है।  डा. कौशल अपने हॉस्पिटल ग्रुप के साथ साथ चिकित्सीय एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ चढकर करते रहते हैं। जिसकी अपडेट उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर दिखती रहती है। डॉ. कौशल  अब तक लाखो लोगों का कैंप लगाकर निःशुल्क इलाज कर चुके हैं और 5000 से अधिक लोगों तक राशन, कंबल और राहत सामग्री का वितरण कर चुके हैं।वह निराश्रित, बेसहारा,असहाय लोगों की सेवा करने में ततपर रहते हैं।बधाइयां दी
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में डॉ को  विजनेस एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर उनके शुभचिंतकों में बधाई देने  का सिलसिला शुरू हो गया। सनसाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिवार में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Comments

Back to Top