गन्ने का गराम रस में गिरने से दो ठेकाकर्मी झुलसे

लखीमपुर खीरी , 121

स्थानीय चीनी मिल में हुई घटना

लखनऊ में चल रहा है इलाज

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। 
स्थानीय बजाज चीनी मिल में काम कर रहे दो ठेका गन्ने के मजदूर गर्म जूस में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गये। जिन्हें उपचार के लिए लखीमपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी घनश्याम (35)पुत्र कढिले और हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया निवासी हरिनाम (25)पुत्र छोटेलाल चीनी मिल के ठेकेदार विष्णु के ठेके में दिहाडी मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की अल सुबह लगभग चार बजे दोनों मजदूर गन्ना जूस हीटर के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान जूस हीटर का स्टीम पाइप खोलते समय गर्म जूस दोनों के ऊपर गिर गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गये। घटना के बाद चीनी मिल में हड़कम्प मच गया। मिल प्रबन्धन ने दोनों मजदूरों को उपचार के लिए ओयल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं चीनी मिल के पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों का उपचार चल रहा है, उनकी हालत में सुधार है और मिल प्रबन्धन हर सम्भव मदद दे रहा है

Related Articles

Comments

Back to Top