सडक दुर्घटना में चार घायल

लखीमपुर खीरी , 115

गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। क्षेत्र में अलग-अलग सडक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये।जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पहाडपुर गांव निवासी खुशीराम पुत्र त्रिलोकी, परशुराम पुत्र पंचमलाल, हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम देऊवापुर निवासी रूपराम पुत्र लालाराम, वैदाखेडा निवासी रमाकांत पुत्र राजाराम सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। घायलों को  सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने रूपराम और रमाकांत की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top