विभिन्न जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल की रैली

लखीमपुर खीरी , 127

गोला गोकर्णनाथ खीरी नगर में शनिवार को प्रातः 11:30 बजे से चिल्ड्रंस एकेडमी विद्यालय  ने एक विशाल रैली का आयोजन किया गया lजिसमें विद्यालय के लगभग 600 विद्यार्थियों ने अति उत्साह एवं जोश के साथ  सहभागिता निभाई किया।
 रैली नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर निकाली गई रैली में नगर पालिका की तरफ से रैली को चाय नाश्ता कराया गया l
 उसके बाद रैली  बड़े चौराहे से होते हुए मोहम्मदी रोड राधेश्याम कोठी के पास समापन किया गया l

 उक्त रैली में नगर पालिकाध्यक्ष  विजय शुक्ल  (रिंकू),  सुखवीर सिंह, तहसीलदार , पुलिस क्षेत्रlधिकारी  रमेश तिवारी  प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह.  ने अपनी गरिमामय उपस्थिति के साथ  रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।
रैली में पूर्णतः सुसज्जित स्कूल बैंड की मधुर ताल के साथ अनेक प्लाकार्ड्स पर सामाजिक जागरूकता हेतु विभिन्न स्लोगन प्रदर्शित करते हुए बच्चे कदम ताल मिलाते हुए चले।
रैली में  सामाजिक संदेशों जैसे नारी सम्मान एवं सुरक्षा, प्रमुख सरकारी नीतियों का प्रचार जो समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करती हैं, मतदान जागरूकता, आदर्श विद्यार्थी के गुण एवं आचरण संबंधी स्लोगन पूरी रैली में छाए रहे तथा विद्यार्थी उससे संबंधित नारे भी लगाते रहे।
रैली की अगुआई विद्यालय के प्रबंधक सतीश गुप्ता एवं सविता गुप्ता के साथ विद्यालय संस्थापक सुशील गुप्ता (एडवोकेट) तथा डॉयरेक्टर अनुभव गुप्ता (एडवोकेट) ने करी। 
रैली का प्रमुख मार्गों पर संचालन प्रधानाचार्य अजय कृष्ण आनन्द के साथ कालीचरण विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीl

Related Articles

Comments

Back to Top