भाजपा की गांव चलो अभियान समीक्षा बैठक सम्पन्न
लखीमपुर खीरी Feb 10, 2024 at 09:20 PM , 125गोला गोकरननाथ खीरी । शनिवार को नगरपालिका सभागार में भारतीय जनता पार्टी गोला नगर की बैठक मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष एवं नगरपालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के सानिध्य में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि ने गांव चलो अभियान की समीक्षा की तथा समय से सभी को अपना प्रवास पूर्ण करने का आहवान भी किया।पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह द्वारा सुरजन लाल वर्मा को सदस्य बनाए जाने तथा पार्टी द्वारा शत्रोहन मिश्रा को पुनः अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा,भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन सुरजन लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक सक्सेना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री विनोद स्वर्णकार,जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हरीश भारती, जिला मंत्री युवा मोर्चा पंकज बाजपेयी, अभियान संयोजक /नगर महामंत्री राजेश राठौर, अभियान सह संयोजक/नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता विश्वकर्मा, नगर कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, नगर मंत्रीसुनील शर्मा, विनोद कुमार वर्मा, सुमित भारद्वाज, राजीव वर्मा, नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमित्रा मिश्रा सहित शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments