*जब किसानों की आय नहीं बढेगी तो पेंशन का क्या फायदा.*
लखीमपुर खीरी Feb 07, 2024 at 07:52 PM , 125बिजुआ-खीरी।किसानों को इस बार चुनावी वर्ष के बजट पर काफी उम्मीद थी लेकिन हर बार की तरह इस वर्ष के बजट में किसानों के लिए कुछ खास नहीं लग रहा था कि किसानों के कर्ज पर भी चर्चा की जाएगी किसान कर्ज में डूबा हुआ पूरे भारत में 33 किसान रोज आत्मदाह करता है और किसान अपनी फसल की MSP गारंटी मांग रहा है परंतु सरकार ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दो गुनी हो जाएगी पर किसानो की आए तो दो गुनी नहीं हुई किसानों की लागत 3 से 4 गुना बढ़ गई है और किसानों का कर्ज़ दो गुना से भी बढ़ गया है और सरकार ने वादा किया था कि किसानों का बिजली बिल माफ किया जाएगा अभी तक क्यों नहीं सरकार को सिर्फ किसानो की फसल अच्छे दामों पर बिकें इस पर काम करना चाहिए ना की उनको कर्ज देकर कर्ज के दलदल में धकेला जाए और आज यहां का युवा भारत को छोड़ विदेश भाग रहा है इस पर भी सरकार ध्यान दे। *बलकार सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) लखीमपुर खीरी*






_page-0001.jpg)
























Comments