डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल

लखीमपुर खीरी , 138

जनता दरबार की टीम ने मौके पर पहुंच की मदद व करवाया फ्री इलाज
उचौलिया खीरी। उचौलिया थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर चौराहे के पास हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार मय बाइक पीबी 91 आर 5054 डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड दूर तक घसीटता हुआ चला गया, हादसे में बाइक हुई छतिग्रस्त व बाइक सवार के दाहिने पैर की एड़ी में आई गम्भीर चोटे, सूचना पाकर मौके पर पहुंची जनता दरबार की टीम ने अपने वाहन द्वारा उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर घायल का प्राथमिक उपचार चल रहा है। घायल युवक आज़मगढ़ का रहें वाला है और वह पंजाब प्रांत के चंडीगढ़ में नौकरी करता है, वह अपनी नौकरी के स्थान यानी चंडीगढ़ से घर वापसी कर रहा था, उक्त बाइक सवार उचौलिया थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर चौराहे से कुछ पहले ही उसकी चलती बाइक पर आंख लग गई, बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर व डिवाइडर पर बने पिलर से टकराकर डिवाइडर के दूसरी पार हाइवे पर काफी दूर तक घसीटते हुए चला गया, इस दौरान बाइक सवार की बाइक पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई, और बाइक सवार के दैहिने पैर की एड़ी टूट में गम्भीर चोट लगने से पैर टूट गया। वही हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जनता दरबार की टीम ने सर्वप्रथम बाइक सवार को अपनी गाड़ी के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उक्त बाइक सवार का इलाज चल रहा है। वही जनता दरबार की टीम की तरफ से उक्त घायल का फर्स्ट एड ट्रीटमेंट फ्री करवाया गया। अभी भी उक्त घायल का इलाज चल रहा है, वही बाइक बनवाने के लिए भेजी गई।

Related Articles

Comments

Back to Top