चुनावी रंजीत को लेकर दो गुटों के संघर्ष में एक की जान चली गई

लखीमपुर खीरी , 152

मोहम्मदी संवाददाता
कस्बा के मोहल्ला मंडी रोड सरैया में चुनावी रंजीत को लेकर दो गुटों के संघर्ष में एक की जान चली गई। पुलिस ने सूझ बूझ के साथ किसी अनहोनी को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर मंगलवार शाम को मृतक का अंतिम संस्कार करा कर राहत की सांस ली थी। सतर्कता बढ़ाते हुए बुधवार को भी भारी सुरक्षा बल मोहल्ले में तैनात रहा।
निरीक्षक चंद्रशेखर के अनुसार मृतक के भाई की शिकायत पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। सही लोकेशन के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। लंबे समय से चुनाव में हार जीत को लेकर दोनों ओर से वर्चस्व को लेकर तीखी नोक झोंक के चलते आगे किसी अनहोनी घटना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जिसके चलते  मोहल्ले में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

मृतक के घर नहीं जला चूल्हा
संघर्ष में मंसूर की मौत हो जाने के बाद मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में भाई व्याप्त है। मृतक के  अनाथ हुए बच्चे और पत्नी के सामने जीवन यापन करने के लिए एकमात्र सहारे की लकड़ी टूट जाने पर परिवार बिखर गया। घटना के तीसरे दिन भी घर में खाना नहीं बना। मोहल्ले के लोगों द्वारा बच्चों को घर ले जाकर भोजन कराया गया है।


सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है मामले की विवेचना निरीक्षक को सौंपी गई है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। दोनों गुटों के लोगों से संयम बरतने की बात कही गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top