खीरी। तहसील क्षेत्र में अपराधो की आयी बाढ़

लखीमपुर खीरी , 123

मोहम्मदी-खीरी। तहसील क्षेत्र में अपराधो की आयी बाढ़ में चोरो ने भी अपने हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। नगर सहित क्षेत्र में हो रही चोरियो के खुलासे न हो पाने के कारण चोरो के हौसले खासे बुलन्द है और क्षेत्रवासियो की नींद गायब है। चोरो के हौसले खासे बुलन्द है। इन बेखौफ चोरो ने बीती रात तहसील क्षेत्र के ग्राम बौधी खुर्द निवासी ललित कुमार के घर को अपना निशाना बनाया। ललित कुमार ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि 06 फरवरी की रात को जब परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे तब कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आये और घर में रखा एक तोला सोने का मंगलसूत्र, डेढ तोला  सोने की चैन, एक तोले की दो सोने की अंगूठी एवं दो जोड़ी पायल जिनका वजन लगभग 250 ग्राम, एक जोडा झुमका सोने का एक तोला व एक बच्चे की सोने की चैन वजन लगभग पांच ग्राम एवं बीस हजार रूपया नगद चोर चुरा ले गये। आहट होने पर जब उसकी आंख खुली तो देखा के कुछ व्यक्ति घर के अन्दर सामान चोरी कर रहे थे। जिन्हे देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जगहर हो जाने के डर से चोर बाहर का दरवाजा खोलकर सामान लेकर भागे ललित उनके पीछे दौड़ा परन्तु शातिर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। अब देखना यह है कि पुलिस ललित की दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इन शातिर चोरो को पकड़ पाती है या यह चोरी भी क्षेत्र में हो रही अन्य चोरियो के भाति नहीं खुल सकेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top