दो तेंदुओं की क्षेत्र में चहल कदमी, ग्रामीणों में भय का माहौल वन विभाग लगायेगा कैमरा
लखीमपुर खीरी Feb 05, 2024 at 07:55 PM , 139लखीमपुर खीरी। वन क्षेत्र धौरहरा में कार्यालय से ठीक उत्तर लगभग दो किमी दूर खेतो में हिंसक जानवर द्वारा दो दिन बाद पुनः घटना को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने कैमरा लगाने की बात कही है।
प्राप्त विवरण के अनुसार उत्तर खीरी वन प्रभाग के वन क्षेत्र धौरहरा में बने आफिस के ठीक उत्तर लगभग दो किमी दूर खेतों में 2 फरवरी की रात हिसंक पशु द्वारा एक बैल का शिकार किया गया था जिस पर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना किया गया था।वनकर्मियों ने ग्रामीणों से बचाव करते हुए खेतो में न आने की नसीहत भी दी गई थी।मगर इसी बीच 4 फरवरी की रात पहले वाले घटना स्थल से मात्र 50 मीटर पूरब केले के खेत के नजदीक पुनः एक और आवारा गौवंशीय पशु का शव ग्रामीणों द्वारा देखा गया। घटना की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा राजेश दीक्षित ने बताया कि मौके पर शव नहीं दिखा है। हो सकता है कि गन्ने के खेत में खींच ले गया हो।कैमरे लगने से लोकेशन ट्रेस होगी। एक ही स्थान पर दो दिन के भीतर दूसरी घटना होने से अपने अपने खेतों मे आवारा जानवरों से फसलों की रखवाली कर रहे किसान डरे सहमे से हैं। ग्रामीण वर्तमान समय में दो हिसंक पशु तेंदुआ होने की बात करते हैं। वर्तमान समय में हिसंक पशु द्वारा आवारा गौवंशीय पशुओं के शिकार की घटनाओं में इजाफा हुआ है जबकि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कैमरे लगाए जाएंगे तभी कुछ कहा जा सकता है कि कौन हिंसक जानवर है।






_page-0001.jpg)
























Comments