सदर विधायक ने मनु लॉ कालेज में छात्रों को वितरित किए स्मार्ट फोन
लखीमपुर खीरी Feb 04, 2024 at 08:55 PM , 261मुख्य अतिथि सदर विधायक ने वितरित किए स्मार्ट फोन
कालेज की प्रबन्धक ईरा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का किया स्वागत
लखीमपुर खीरी।जनपद के सीतापुर रोड पर स्थित मनु लॉ कॉलेज में छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया।स्मार्टफोन पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सभी को स्मार्टफोन वितरित किए।मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही हैं और भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाओं को सभी तक पहुंचा रहीं हैं।स्कूलों के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए स्मार्ट फोन की योजना शासन की प्रथमिकताओं में है और छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने एवं पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।विकास की विभिन्न योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है।इसी क्रम में विधायक योगेश वर्मा ने छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरित किए।कॉलेज की प्रबंधक व नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है इसका हम सभी लोग स्वागत करते हैं।मनु लॉ कालेज में स्मार्ट फोन के कुल 124 फोन वितरित किए गए जिसमें एलएलबी में 106 और बीए के 18 छात्र छात्राएं शामिल है।स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम के समय कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।रिपोर्टर एपी सिंह






_page-0001.jpg)
























Comments