किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 147

मोहम्मदी खीरी कृषि सूचना तंत्र के शुद्धिकरण एवं कृषक जागरूकता के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन विकासखंड मोहम्मदी  में किया गया। किसानों को समृद्धशालीऔर प्रगतिशील बनाने के लिए सरकार नए-नए कार्यक्रम आयोजित करती रहती है. इसी क्रम में मोहम्मदी में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है कृषक गोष्ठी कार्यक्रम में किसानों को खेती किसानी से जुड़े नई-नई तकनीकी समझाई गई किसान जागरूक हो सके और उन्हें ज्यादा से ज्यादा जानकारियां मिल सके इसके लिए जनपद के जिम्मेदारों ने किसानों को खेती के बारे में बताया 
किसानों को जागरूक करने के लिए यह खाद सोसायटी पर आयोजित की गई गोष्ठी में कृषि विभाग की तरफ से अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए थे. इसके साथ ही कृषि विज्ञान से बड़े कृषि जानकारों को बुलाया गया था. जिन्होंने किसानों को न सिर्फ खेती किसानी से जुड़ी जानकारी दी बल्कि खेती किसानी के दौरान समय-समय पर खाद,दवाओं का छिड़काव कैसे किया जाए इन सब बारे में भी किसानों को जागरूक किया गया किसानों को किया गया जागरूक वहीं वरिष्ठ कृषि अधिकारियों  ने कहा कि यह गोष्ठी किसानों के लिए काफी फायदेमंद है किसानों को फसल में कैसे दवाओं का छिड़काव करना चाहिए उन्हें किस प्रकार से खाद डालनी चाहिए और कैसे खेती करके किसान अपनी आय दोगनी कर सकते हैं  इन सब के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई , विशिष्ट अतिथि सुशील त्रिवेदी, अतुल रस्तोगी, संजय कुमार, राम सागर, गोपी कृष्ण मिश्रा सहित और भी गण मान्य लोग के साथ किसान काफी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top