गठबंधन दलों में शीघ्र हो जाएगा सीटों का बंटवारा रवि प्रकाश वर्मा

लखीमपुर खीरी , 158

गोला गोकरननाथ खीरी
आई एन डी आई ए गठबंधन में शामिल दलों के बीच शीघ्र ही लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा हो जाएगा। यह वक्तव्य देते हुए पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा है कि पार्टी के उच्च पदस्थ पदाधिकारी ने वार्ता के दौरान यह  संकेत दिए हैं कि खीरी लोकसभा सीट सीटों के बंटवारे में कांग्रेस को मिलेगी।
 रवि प्रकाश वर्मा ने समाजवादी पार्टी द्वारा 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाने के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि यह सूची प्रमाणित नहीं  है और इस पर भरोसा कर पाना  उचित नहीं है। क्योंकि जिस तरीके से पार्टी मे प्रत्याशियों की घोषणा करने की परंपरा रही है उस तरीके की परंपरा का पालन इस बार नहीं हुआ है। दूसरी बात यह है कि समाजवादी पार्टी अभी तक गठबंधन में शामिल है और गठबंधन में शामिल दलों के मध्य सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इस प्रकार बिना सीट बंटवारे के प्रत्याशित घोषित होने का कोई अचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी दल अफवाह उड़ा रहे हैं कि मैं  दोबारा  समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकता हूं यह बात बिल्कुल निराधार है और यह झूठ फैलाना विपक्षी दलों का काम है ।
 बता दे की रवि प्रकाश वर्मा समाजवादी पार्टी से तीन बार सांसद रह चुके हैं और उनकी माता स्वर्गीय उषा वर्मा भी कांग्रेस से कई बार सांसद रही और उनके पिता स्वर्गीय बाल गोविंद वर्मा कई बार सांसद रहने के  साथ केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रहे हैं। इस राजनीतिक परिवार ने बहुत लंबे समय तक समाजवादी पार्टी के साथ रहकर राजनीति की और रवि वर्मा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी थे। इस बार इन्होंने समाजवादी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है और डॉक्टर पूर्वी वर्मा को वह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में खीरी लोकसभा सीट से लोकसभा में उतरना चाहते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top