हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया डिश मैकेनिक इलाज के दौरान डॉक्टरों ने काटा एक हाथ , हालत गंभीर

लखीमपुर खीरी , 163

लखीमपुर खीरी।
नगर की भारत भूषण कॉलोनी के एक मकान की छत पर डिश ठीक करते समय डिश कनेक्शन मैकेनिक  मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। मैकेनिक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि डॉक्टरों ने मैकेनिक का एक हाथ काट दिया है और उसके पैरों में भी गंभीर छोटे हैं। युवक की हालत गंभीर बताई गई है परंतु बिजली महकमें को अभी तक इस घटना की सूचना तक नहीं होने की बात बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की भारत भूषण कॉलोनी में रविंद्र कुमार वर्मा के मकान की छत पर डिश मैकेनिक रिंकू पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम भवानीगंज थाना गोला  डिश ठीक करने के लिए चढ़ा हुआ था। छत के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण रिंकू गंभीर रूप से झुलस गया। बमुश्किल उसे लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गगा जहां से उसे रेफर कर दिया गया। लोगों का कहना है कि डॉक्टरों ने रिंकू का एक हाथ काट दिया है और उसके शरीर तथा पैरों में गंभीर छोटे हैं। जिस कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आम लोगों का कहना है कि बिजली महकमा हाई टेंशन लाइनों  के ना तो रखरखाव पर ध्यान देता है और ना उसे आम नागरिकों की कोई परवाह है। इस मामले में बिजली महकमें के आला अधिकारी ए सी अशोक सुंदरम से जब जानकारी लेने का प्रयास किया गया तब उन्होंने कहा ऐसी घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और  एक्स ई एन से बात करो।
 बता दें कि  एक्स ई एन ने कल ही गोला में ज्वाइन किया है और उनकी जॉइनिंग के पहले की यह घटना है। बिजली महकमें के आला अधिकारियों का यह गैर जिम्मेदारी भरा बयान आम आदमी के रोष के लिए काफी है।
मोहम्दी  रोड पवन म्यूजिक शॉप, जिस दुकान पर  डिश मैकेनिक काम करता था उस दुकान मालिक का कहना है कि बिजली महकमें को  घटना की पूरी  जानकारी है परंतु बिजली महकमा इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद कान में तेल डाले हुए बैठा है। इस मामले में जिस मकान पर चढ़कर  डिश मैकेनिक काम कर रहा था उसने भी कोई मानवता नहीं दिखाई। उनका मैकेनिक था उन्होंने उसे यहां से रेफर कराकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है । डॉक्टरों ने उसका एक हाथ तो काट दिया है परंतु प्रयास कर रहे हैं कि उसका जीवन बच जाए क्योंकि गंभीर घायल कि मैकेनिक  अपने मां-बाप का अकेला पुत्र है।

Related Articles

Comments

Back to Top