बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ संपन्न

लखीमपुर खीरी , 144

मोहम्मदी संवाददाता
बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। कुल 421 मतदाताओं में 402 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 19 मतदाताओं ने चुनाव में भाग नहीं लिया। 
शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्र प्रकाश त्रिवेदी की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हो जाने के बाद 4 बजे से मतगणना शुरू की गई ।अध्यक्ष पद पर प्रद्युम्न मिश्रा 140 मत पाकर विजई घोषित हुए वहीं उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी चंद्रप्रकाश त्रिवेदी उर्फ बेटू  को 126 मत मिलने पर 14 मतों से जीत हासिल की। एक मत अवैध घोषित किया गया। महामंत्री पद पर अवनीश कुमार मिश्रा 192 मत पाकर विजई घोषित किए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नित्यानंद को 31 मतों से पराजित किया। जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रथम सिराज अली, द्वितीय मो शहरोज जाफरी, और तृतीय अनुज कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाल और संयुक्त मंत्री प्रथम आशुतोष सिंह, द्वितीय नीरज कुमार, तृतीय लोकेश सिंह, शाषी परिषद वरिष्ठ
6 पदों पर रामनारायण मिश्र, बृजेश कुमार सिंह और हरिवंश शुक्ला का ही नामांकन कराया जा सका। शाषी परिषद कनिष्ठ के लिए मेराज खा, नागेश्वर प्रसाद ,सुधांशु वर्मा, प्रताप सिंह, सौरभ रस्तोगी और धीरेंद्र प्रताप सिंह का एकल नामांकन भरे जाने पर सभी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top