*आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने की अवैध कच्चीं शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई*
लखीमपुर खीरी Dec 23, 2023 at 06:13 PM , 129के. के. शुक्ला
*निघासन-खीरी*
जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देशन में क्रिसमस व नव वर्ष के मद्देनजर
चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव क्षेत्र नंबर तीन के कुशल पर्यवेक्षण में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छ:सौ क्विंटल लहन व शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तनों को नष्ट किया गया। वहीं मौक़े पर से करीब चालीस लीटर अवैध कच्चीं शराब बरामद करते हुए दो अभियोग पंजीकृत किये गये आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments