भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर दिया ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Dec 24, 2023 at 11:55 AM , 118के. के. शुक्ला
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियो ने गत दिवस गृहमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी खीरी के माध्यम से पांच सूत्री ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव जी को बराबर जान से मारने की धमकी मिल रही है प्रदेश में कई अनहोनी घटनाएं हो चुकी हैं इसलिए धमकी को ध्यान में रखते हुए हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए यूपी के नोएडा स्थित उनके कार्यालय में भी अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करी गई है जिसकी सूचना स्थानी पुलिस को गई थी इस प्रकरण पर सरकार को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए बिना विलंब किए सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए अगर लापरवाही बरती गई तो हम संगठन के लोग उग्र आंदोलन के लिए वाद्य होंगे अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी उन्होंने ने कहा कि इस कृति की जितनी निंदा की जाए कम है सरकार को तत्काल इस पर ध्यान देना चाहिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी मिलन किसी खतरे से कम नहीं है जिसे सरकार गंभीरतापूर्वक अमल में ले और तत्काल सुरक्षा मुहैया कराए
इस दौरान शैलेश कुमार शर्मा मनमोहन वर्मा सौरभ वर्मा सोनू वर्मा दिनेश कुमार सालिक राम जयसवाल ब्रजमोहन शर्मा नैनो दीक्षित जिला मीडिया प्रभारी इरफान गाजी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments