पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी: रविंद्र मिश्रा
लखीमपुर खीरी Dec 23, 2023 at 06:05 PM , 371के. के. शुक्ला
मोहम्मदी खीरी। ऑल इण्डिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐप्जा के द्वारा चलाए जा रहे विशाल रथयात्रा में तहसील मोहम्मदी एडीजे कोर्ट से शुरूआत हुई बरवर चौराहे से होते हुए गुरेला मोड़ गुरेला मोड़ से रामलीला मैदान डाक बंगले में लेंच किया गया मोहम्मदी कोतवाली के सामने से होते हुए गुरुद्वारा रोड होते हुए अशोक चौराहा से वापस आकर शंकर पुर चौराहा से जेबी गंज के लिए रवाना हुई विशाल रथ यात्रा मोहम्मदी तहसील अध्यक्ष दिनेश सिंह सोमवंशी व मोहम्मदी तहसील के सम्मानित पदाधिकारी व सदस्य गण तहसील मोहम्मदी ऐप्जा टीम ने किया ऐप्जा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत यह रथयात्रा पत्रकारों के हित के लिये एक विशाल रथयात्रा थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र मिश्रा ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह दावा भले ही कर रहे हैं कि पत्रकारों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं होगा पत्रकारों पर हमले को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश को प्रभावी बनाया जाए जिसमें पत्रकार पर हमले या उत्पीड़न पर स्थानीय प्रशासन तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जेल भेजें इसके संबंध में अगर कार्रवाई नहीं हुई तो अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी जबकि शासनादेश की बात की जाए तो पत्रकार उत्पीड़न और अभद्रता पर भी जुर्माना और 3 वर्ष की कैद का मान्य उच्च न्यायालय के आदेश में उल्लेख है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर बिल्कुल शून्य दिखाई दे रही है जिसकी तस्वीर प्रदेश में आए दिन सामने आ रही है।पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमले अभद्रता और पत्रकार उत्पीड़न पर सरकार शासन प्रशासन की चुप्पी बड़ा सवाल खड़ा कर रही है जब सहयोगी पत्रकारों के द्वारा हमले की खबर सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया पर भी चलाई जाती है तो क्या उच्च अधिकारियों को पता नहीं चलता मगर फिर भी प्रशासन मौन रहता है। हालत तो इतने बदतर हो गए हैं कि भ्रष्ट सरकारी कारिंदों सफेद पोशों के कार्यों की कमियां उजागर करने वाले साहसी पत्रकारों पर उल्टे सीधे झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने के प्रयास में रहते हैं कई बार तो दर्ज भी करा देते हैं ताकि कोई पत्रकार इन भ्रष्ट लोगों के कारनामों को भविष्य में भी उजागर न करने की हिम्मत न जुटा सके।






_page-0001.jpg)
























Comments