लोकदल ने मनाया चौधरी चरण सिंह जी का जन्म दिवस

लखीमपुर खीरी , 118

के. के. शुक्ला

लखीमपुर खीरी। 23 दिसंबर 2023 को किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जन्म जयंती पर लखीमपुर राष्ट्रीय लोक दल जिला अध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी ने शारदा नगर बैराज स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर उनके दिखाएं रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया इस मौके पर मौजूद किसानों  एवं मजदूरों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी तथा आज बेलरायां शुगर मिल में एक मजदूर के घायल होने पर फैक्ट्री द्वारा समुचित उपचार व्यवस्था न किए जाने पर दुख प्रकट किया किसानों मजदूरों की समस्याएं सुनने वाला शासन प्रशासन कहां है चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे
चौधरी साहब की जयंती पर छुट्टी घोषित करने का निर्णय देर से लिया गया निर्णय है
जिला अध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी ने बताया की 26 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चौधरी जयंत सिंह प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय जी के नेतृत्व में लखनऊ विधानसभा के सामने घेरा डालो डेरा डालो अभियान के अंतर्गत लखनऊ चलने का सभी से आवाहन किया सरकार को गन्ने का मूल्य बढ़ाना होगा आवारा पशुओं से निजात दिलानी होगी मजदूरों के हितों की रक्षा करनी होगी तत्पश्चात लखीमपुर स्थित ग्लोब हॉस्पिटल राजापुर में मरीज के मध्य फल वितरण का कार्यक्रम कर चौधरी साहब का जन्मदिन मनाया गया 
इस मौके पर डॉक्टर  शहीदुल हसन अंसारी जिलामहासचिव नाजिम अली युवा जिला अध्यक्ष हरनाम वर्मा जिला सचिव टीकाराम विशेष आमंत्रित सदस्य डॉक्टर अनुराग शुक्ला चंद्र प्रकाश बाजपेई एडवोकेट शत्रुजीत सिंह चौहान पवन कुमार मुन्नालाल वर्मा चिंता प्रसाद गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top