सोनिया गांधी का जन्म दिवस मनाया गया
लखीमपुर खीरी Dec 09, 2023 at 04:35 PM , 215के. के. शुक्ला
लखीमपुर खीरी। 9 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा, त्याग की प्रतिमूर्ति, साहस की परिचायक, संघर्ष और टीवी समर्पण भाव से जीवन जीने वाली श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्म दिन पर जनपद लखीमपुर खीरी के कांग्रेस जनों ने मुख्यालय से लेकर कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी गोला में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगुवाई में धूमधाम से केक काटकर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ सभी कांग्रेस जनों ने उनकी लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन के लिए के शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि मा० श्रीमती सोनिया गांधी जी ने कठिन से कठिन समय में बहुत ही शालीनता से हर परेशानी के डटकर मुकाबला किया कार्यक्रम में सतीश कुमार मिश्रा,रामकुमार वर्मा, अफजल शाह, रज़ा कुरैशी,दीपक राजवंशी, सरदार कमलजीत सिंह, रघुनंदन राजपासी, रसिक शुक्ला ,प्रेम कुमार वर्मा, रामकुमार पाल ,सुशील कुमार राज, पंकज पटेल, विक्रम पटेल, सगीर अहमद, छोटेलाल नेता आदि जन उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments