लखाही व मल्लबेहड़ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

लखीमपुर खीरी , 172

के. के. शुक्ला

लखीमपुर खीरी। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खंड रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत लखाही और मल्लबेहड़ पहुंची। जहां यात्रा का ग्राम प्रधान, सचिव प्रियंका सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा के दोनों गावों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि कनक पाल राणा ने सरकार की योजनाओं के बारे ग्रामीणों अवगत कराया। इसके  ग्राम प्रधान सुरेंद्र व  सचिव प्रियंका सिंह ने पंचायत में सरकार की चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान प्रधान पति इतवारी लाल, सचिव प्रियंका सिंह ,जिला पंचायत सदस्य राकेश वर्मा, सहित ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी व तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top