समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक में पदाधिकारियों को मिले मनोनयन पत्र
लखीमपुर खीरी Dec 09, 2023 at 04:30 PM , 123के. के. शुक्ला
लखीमपुर-खीरी समाजवादी लोहिया भवन लखीमपुर में समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम खान उर्फ राणा विशिष्ट अतिथि अनिल वर्मा, प्रगट सिंह प्रदेश सचिव समाजवादी शिक्षक सभा के रहे।बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने की बैठक में लखीमपुर कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उपाध्यक्ष शाह आलम ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समाज की नई पीढ़ी के लिए शिक्षको को बड़ा दायित्व निभाना है समाज के लोग समाजवाद से भटक गये है। उन लोगो को शिक्षक ही गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को समझाना होगा। तभी समाजवादी पार्टी की सरकार बन पायेगी। शिक्षको की पेंशन जैसी समस्या को सरकार दूर करे। सपा जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि केन्द्र में तानाशाही सरकार बैठी है जो शिक्षको का अपमान कर रही है। शिक्षक अपनी पेंशन के लिए भटक रहे हैं। 82 करोड गरीबो को अनाज तो फ्री मिल रहा पर महंगाई इन्हीं लोगों को और भी गरीब बना रही है। बैठक में समाजवादी पार्टी की जिला महिला समाज की जिला महासचिव त्रप्ति अवस्थी, जफर अली, समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, संकटा प्रसाद, राकेश कुमार बंसवार, रमेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments