आबकारी विभाग की संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी अवैध कच्ची शराब समेत बड़ी मात्रा में लहन बरामद
लखीमपुर खीरी Jan 14, 2021 at 08:45 PM , 203लखीमपुर खीरी। आबकारी आयुक्त उप्र से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद खीरी में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल के दिशा निर्देश व जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी महकमे की टीमों ने बड़े पैमाने पर सघन छापेमारी की। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रुद्र कांत मिश्र द्वारा ग्राम अम्रता पतेली थाना मोहम्मदी व ग्राम मछेछा थाना पसगवां में दबिश दी गई। दबिश में 73 लीटर अवैध कच्ची शराब और 500 किग्रा लहन बरामद की। मौके पर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षण क्षेत्र- 3 गिरीश कुमार के द्वारा दबिश ग्राम मोतीपुरवा थाना निघासन में दबिश की गई। दबिश में 75 लीटर अवैध कच्ची शराब और 1000 किग्रा लहन बरामद की गई। मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 पंकज विवेक द्वारा दबिश ग्राम सतिया थाना हैदराबाद में दबिश दी गई। दबिश में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कुल 158 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और 1500 किग्रा लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कर दी गई। कुल 06 अभियोग पंजीकृत किए। 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही आबकारी दुकानो व संदिग्ध ढाबों का औचक निरीक्षण समस्त टीमो द्वारा किया जा रहा है। दुकान में त्रुटि पाए जाने पर अनुज्ञापी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
------------------------------------------






_page-0001.jpg)
























Comments