चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद दो गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Jan 14, 2021 at 08:37 PM , 148लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देशन मे सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया । तिकुनिया पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की 05 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर 02 अभियुक्तों पप्पू पुत्र खजान सिंह व बलविन्दर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं। साथ ही अभियुक्तों के कब्जे से 220 ग्राम अवैध नशीला पाउडर अल्प्राजोलम, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना तिकुनिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त बलविन्दर शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद खीरी के विभिन्न थानों पर लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments