संपूर्ण समाधान दिवसो के आयोजन का डीएम ने जारी किया रोस्टर
लखीमपुर खीरी Jan 01, 2021 at 08:00 PM , 119लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन राजस्व विभाग लखनऊ द्वारा जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10रू00 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें शासन के निर्देशानुसार डीएम- एसपी व जिले के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे शासन के निर्देशानुसार यदि निर्धारित दिवस पर अवकाश हो तो यह आयोजन अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। डीएम ने बताया कि उनकी अध्यक्षता एवं एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवसो का रोस्टर जारी किया।






_page-0001.jpg)
























Comments