पालिका और पुलिस प्रशासन की चुप्पी तथा अनदेखी से होता है विवाद,और लगता है जाम,
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2026 at 06:55 PM , 0(विश्वकांत त्रिपाठी/केके शुक्ला)
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। नगर में अनाधिकृत वेंडर/ ठेला रेडी/तथा बेतरतीव ढंग से मुख्य सड़क पर खड़े चार पहिया वाहन और ऑटो रिक्शा के कारण मेला गेटतथा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण व जाम की स्थिति बनी रहती है, इसके परिणाम स्वरूप पूरी मेला रोड पर जाम लग जाता है,बीच सड़क पर फल ठेले वाले रोड जाम कर देते है,इससे दो पहिया वाहन चालकों तथा आटो-रिक्शा और अतिक्रमण कारियों के बीच तू-तू-मैं-मैं तथा विवाद होता हरता है।इससे राहगीर और स्कूली बच्चों और महिलाओं को निकलने में परेशानी, आए दिन जाम से पलिया में बिगड़ते हालात बेकाबू हो चुके हैं और जिम्मेदारों के कान में जूं तक नहीं रेंगता!
सड़क पर जाम के बीच विवाद की तस्वीर भी आई सामने, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग ?पलिया नगर के व्यस्त मेला गेट चौराहे पर सड़क किनारे की जगह बीच सड़क तक फल ठेले लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
रोजाना लगने वाले जाम से राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आरोप है कि जाम के चलते आए दिन कहासुनी और विवाद की स्थिति भी बन जाती है। मेला गेट के सामने हुए ऐसे ही एक विवाद की झलक सामने आई है।
अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्रवाई करेगा?
देखिए मेला गेट से आई यह तस्वीर और समझिए, आखिर क्यों नगर के इस व्यस्त चौराहे पर जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।






_page-0001.jpg)
























Comments